Uttrakhand

मुख्यमंत्री धामी ने ग्वेल देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना

घोड़ाखाल मंदिर में पूजा-अर्चना करते मुख्यमंत्री धामी।

नैनीताल, 4 अगस्त (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नैनीताल जनपद में स्थित प्रसिद्ध लोक देवता ग्वेल देवता के घोड़ाखाल मंदिर में दर्शन किये और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने ग्वेल देवता से प्रदेश वासियों की कुशलता, सुख-शांति व प्रगति की प्रार्थना की। साथ ही इस दौरान उन्होंने पौधरोपण भी किया। उनके साथ विधायक सरिता आर्य सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी / वीरेन्द्र सिंह

Most Popular

To Top