Assam

हमारी डिलीवरी स्पीड स्विगी-जोमाटो को टक्कर दे सकती है: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा द्वारा साझा की गई तस्वीर।

गुवाहाटी, 10 अप्रैल (Udaipur Kiran) । असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि राज्य की ‘लास्ट माइल डिलीवरी’ स्पीड और एक्युरेसी स्विगी और जोमाटो को भी टक्कर दे सकती है।

उन्होंने बताया कि हेलाना मुंडा जैसी लाखों बुजुर्ग नागरिकों को हर महीने 5 किलो मुफ्त राशन उनके घर पर पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चाहे सुदूर गांव हों या शहर के कोने – एक भी डिलीवरी मिस नहीं होती।

एक अन्य पोस्ट में मुख्यमंत्री ने ‘निजुत मोइना’ योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह असम की लाखों बच्चियों की जिंदगी में बदलाव ला रही है।

उन्होंने बताया कि दिव्या जैसी छात्राएं अब बिना अपने माता-पिता पर बोझ डाले उच्च शिक्षा हासिल कर पा रही हैं।

उन्होंने कहा कि दिव्या की मुस्कान इस योजना की असली सफलता दिखाती है।

एक और पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा कि फिच रेटिंग्स ने असम की आर्थिक प्रगति को सराहा है।

उन्होंने बताया कि बीते 5 वर्षों में असम ने 7 फीसदी औसत वार्षिक जीएसडीपी ग्रोथ दर्ज की है।

उन्होंने कहा कि असम अब भारत की आर्थिक रिकवरी में टॉप 3 राज्यों में शामिल है।

मुख्यमंत्री के मुताबिक असम उन कुछ राज्यों में से है जो लगातार 5 सालों तक हाई ग्रोथ बनाए रखने में सफल रहा है।

इन 5 वर्षों में असम का जीएसडीपी लगभग दोगुना हुआ है। राज्य ने 200 करोड़ रुपये का एफडीआई और कई बड़े घरेलू निवेश हासिल किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर यही रफ्तार बनी रही तो अगले 5 सालों में असम का जीएसडीपी 10 लाख करोड़ पार कर सकता है।

उन्होंने कहा कि इससे असम भारत के टॉप 5 राज्यों में शामिल हो जाएगा।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Most Popular

To Top