
गांधीनगर, 13 मार्च (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुजरात के सभी नागरिकों को रंग और उमंग के उत्सव होली और धुलंडी पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने यह मंगलकामना व्यक्त की है कि होलिका दहन के साथ ही समाज में फैली आसुरी शक्तियों, अनिष्टों, सामाजिक कुरीतियों और बुराइयों का भी दहन हो तथा चारों ओर समरसता, सौहार्द और सद्भाव के साथ सुख-समृद्धि के रंग बिखरें। रंगों का यह पर्व सामाजिक समरसता को उजागर करने वाला पर्व भी बना रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / बिनोद पाण्डेय
