Haryana

सोनीपत: आरपीएस की छात्रा माही जैन को मुख्यमंत्री ने किया पुरस्कृत

23 Snp-5     सोनीपत: माही जैन को सम्मानित   करते प्राचार्या  रजनी शर्मा
23 Snp-5     सोनीपत: माही जैन को प्रशस्ति पत्र भेंट         करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।

सोनीपत, 23 अगस्त (Udaipur Kiran) । रौनक पब्लिक स्कूल की 12वीं वाणिज्य की छात्रा माही जैन को

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने

माही जैन का उत्साहवर्धन के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।

स्कूल पहुंचने पर विद्यालय की प्राचार्या रजनी शर्मा ने शुक्रवार

को भी माही जैन व अंग्रेजी अध्यापिका शुचिस्मिता का स्वागत किया। प्राचार्या रजनी शर्मा

ने बताया कि 12वीं कक्षा की छात्रा माही जैन ने जनवरी, 2024 में आयोजित हुए राष्ट्रीय

यूथ फेस्टिवल में कहानी लेखन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। द्वितीय

स्थान प्राप्त करने पर माही जैन को प्रशस्ति पत्र के साथ-साथ एक लाख रुपये का इनाम

और एक ट्राफी प्रदान की गई थी। बारहवीं की छात्रा माही जैन को विद्यालय की अंग्रेजी

अध्यापिका शुचिस्मिता के कुशल मार्ग दर्शन मे इस उपलब्धि को प्राप्त किया। रजनी शर्मा

ने कहा कि माही जैन ने विद्यालय, अपने क्षेत्र व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है।

(Udaipur Kiran) परवाना / SANJEEV SHARMA

Most Popular

To Top