Assam

भाजपा की सदस्यता अभियान की बैठक में मुख्यमंत्री हुए शामिल

गुवाहाटीः सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित बैठक में हिस्सा लेते मुख्यमंत्री, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं अन्य नेतागण
गुवाहाटीः प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित सदस्यता अभियान बैठक में हिस्सा लेतीं भाजपा महिला शाखा की नेत्री

गुवाहाटी, 9 सितंबर (Udaipur Kiran) । असम प्रदेश भाजपा मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन में सोमवार को पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर हुई बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा भी शामिल हुए।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भवेश कलिता की मौजूदगी में वशिष्ठ स्थित पार्टी मुख्यालय में सदस्यता अभियान से संबंधित एक बैठक हुई। बैठक में भाग लेने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने वार्ड पार्षदों से बातचीत कर उनसे सदस्यता अभियान को सफल बनाने की अपील की। इस बैठक में प्रदेश महामंत्री पल्लव लोचन दास और महापौर मृगेन शरनिया के साथ ही अन्य नेता भी मौजूद थे।

(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय

Most Popular

To Top