HimachalPradesh

मुख्य न्यायाधीश राजीव शकधर ने नवमी पर शक्तिपीठ मां चामुंडा में नवाया शीश

मां चामुण्डा मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए मुख्य न्यायधीश।

धर्मशाला, 11 अक्टूबर (Udaipur Kiran) ।हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश राजीव शकधर ने आखिरी नवरात्रि के मौके पर शुक्रवार को कांगड़ा जिला के मुख्य शक्तिपीठ श्री चामुंडा नंदीकेश्वर धाम में माथा टेका। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी भी उनके साथ मौजूद रही। मुख्य न्यायाधीश को चामुंडा मंदिर में मुख्य पुजारी ने विशेष पूजा अर्चना करवाई। मां चामुंडा का आशीर्वाद लेने के साथ ही मुख्य न्यायाधीश ने नंदीकेश्वर मंदिर में भी पूजा अर्चना की। इस दौरान जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्य न्यायाधीश ने इस दौरान मंदिर परिसर का अवलोकन भी किया। हिमाचल उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनने के बाद आज पहली बार राजीव शकधर ने मां चामुंडा देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया है।

(Udaipur Kiran) / सतिंदर धलारिया

Most Popular

To Top