Uttar Pradesh

मुख्य विकास अधिकारी को निरीक्षण में दो कर्मचारी मिले अनुपस्थित, मांगा स्पष्टीकरण

मुख्य विकास अधिकारी सुमित यादव

मुरादाबाद, 15 जनवरी (Udaipur Kiran) । मुख्य विकास अधिकारी सुमित यादव ने बुधवार को मुरादाबाद ब्लॉक का सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान दो कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। दोनों कर्मचारियों के मामले में सीडीओ ने स्पष्टीकरण मांगा है।

सीडीओ सुमित यादव आज दोपहर बारह बजे मुरादाबाद विकास खंड का निरीक्षण करने पहुंचे। सीडीओ ने सबसे पहले ब्लॉक की उपस्थिति पंजिका से कर्मचारियों की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी रविराज सिंह वर्तमान में सहायक विकास अधिकारी (सांख्यिकी) का कार्य देख रहे हैं और लेखा सहायक मनरेगा गौरव कुमार अनुपस्थित पाए गए।

दोनों कर्मचारियों के बारे में सीडीओ ने अनुपस्थित रहने के कारणों के बारे स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं कार्यालय परिसर में कूड़ा-करकट एवं जल भराव पाया गया। विकास खंड आवासीय परिसर स्थित पार्क की चहारदीवारी टूटी पाई गई।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Most Popular

To Top