HEADLINES

छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाप्रभु वल्लभाचार्य का किया दर्शन

छत्तीसगढ़ : केंद्रीय  गृह  मंत्री अमित शाह महाप्रभु वल्लभाचार्य का किया दर्शन
छत्तीसगढ़ : केंद्रीय  गृह  मंत्री अमित शाह महाप्रभु वल्लभाचार्य का किया दर्शन

रायपुर, 24 अगस्त (Udaipur Kiran) । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। अमित शाह शनिवार काे चंपारण पहुंच कर महाप्रभु वल्लभाचार्य का दर्शन किया।चंपारण महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली है।

इससे पहले अमित शाह चंपारण के ग्राम नवागांव हेलिपैड पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। उनके साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी नवागांव पहुंचे। हेलिपैड पर सांसद रायपुर लोकसभा बृजमोहन अग्रवाल, विधायक इंद्र कुमार साहू और रोहित साहू, पूर्व सांसद महासमुंद चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, नवागांव सरपंच भागवत साहू और संभाग आयुक्त महादेव कांवरे सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण ने केंद्रीय गृह मंत्री का स्वागत किया। यहां से वे महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली चम्पारण के लिए रवाना हुए।

(Udaipur Kiran) / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल पाश

Most Popular

To Top