
पूर्णिया, 05 नवम्बर (Udaipur Kiran) । भवानीपुर प्रखंड के सुपौली पंचायत स्थित ब्रह्मज्ञानी कामत में छठ पर्व के नहाय-खाय के दिन दो छठ व्रती महिलाओं का अंतिम संस्कार किया गया। सोमवार को गंगा स्नान के लिए जाते समय हुए सड़क हादसे में सीता देवी और अंजू देवी की मृत्यु हो गई थी, जबकि चार अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं।
हर वर्ष कद्दू भात के दिन जहां गांव में उत्सव का माहौल रहता था, वहीं इस बार दो महिलाओं की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। अंजू देवी के इकलौते बेटे आनंद कुमार ने अपनी मां को मुखाग्नि दी। घायल महिलाओं का इलाज उनके परिजनों द्वारा कराया जा रहा है। छठ महापर्व के पहले दिन हुई इस दुर्घटना ने पूरे गांव के उत्सव के माहौल को गमगीन कर दिया है।
—————
(Udaipur Kiran) / नंदकिशोर सिंह
