Madhya Pradesh

छतरपुर : 20 लाख कीमत के गांजे के 289 पेड़ जब्त, तीन गिरफ्तार

छतरपुर : 20 लाख  कीमत के गांजे के 289 पेड़ जब्त , तीन गिरफ्तार

छतरपुर, 22 सितंबर (Udaipur Kiran) । जिले की चंदला थाना पुलिस ने गांजा की खेती करने वालों पर कार्रवाई की है। जिसमें पुलिस ने 289 अवैध मादक पदार्थ गांजा के पेड़ जब्त किए है। जिसका वजन 358 किलोग्राम और कीमत 20 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि चंदला थाना की बछौन चौकी अंर्तगत शनिवार की रात ग्राम सराई के खेतों में अवैध मादक पदार्थ गांजा के पेड़ होने की सूचना मिली थी। थाना पुलिस रविवार की सुबह ग्राम सराई पहुंची। जहां खेतों में अवैध मादक पदार्थ गांजा के पेड़ लगे हुए थे। तीन लोगों के खेतों में मिला गांजा का पेड़ लगा मिला। तीनों आरोपियों काे ग्राम सराई के रहने वाले है। जिनके खेत से गांजा के कुल छोटे बड़े पेड़ 289 नग जब्त किया गया है। 33 वर्षीय कमल सिंह के खेत से गांजा के कुल 101 पेड़ मिले। दूसरे आरोपी 30 वर्षीय अतुल सिंह के खेत से गांजा के कुल 127 पेड़ मिले। वहीं, तीसरे आरोपी 36 वर्षीय कुलदीप सिंह के खेत से गांजा के कुल 61 पेड़ मिले है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। चंदला थाना प्रभारी कमल सिंह ठाकुर ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनको न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

(Udaipur Kiran) / सौरव भटनागर

Most Popular

To Top