Uttar Pradesh

छपरा–लोकमान्य तिलक टर्मिनस–छपरा वाया गोरखपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन

वाराणसी, 06 मई (Udaipur Kiran) । ग्रीष्मकाल में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने छपरा–लोकमान्य तिलक टर्मिनस–छपरा वाया गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी (05119/05120) का संचालन शुरू किया है। यह गाड़ी 13 मई से 24 जून 2025 तक छपरा से प्रत्येक मंगलवार, तथा 14 मई से 25 जून 2025 तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रत्येक बुधवार को कुल 7 फेरों के लिए चलाई जाएगी। यह जानकारी मंगलवार को पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी जनसम्पर्क अधिकारी ने दी।

—प्रस्थान एवं आगमन समय:

गाड़ी संख्या 05119 — छपरा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस की ओर

प्रस्थान: छपरा – 12:00 बजे दोपहर

प्रमुख स्टेशन पर पहुंचने का समय

बलिया – 13:10 बजे,गाजीपुर सिटी – 14:10 बजे,वाराणसी जं. – 14:50 बजे,

प्रयागराज जं. – 18:00 बजे, मानिकपुर – 20:05 बजे। दूसरे दिन

इटारसी – 04:15 बजे,खंडवा – 07:25 बजे,भुसावल – 09:10 बजे,जलगांव – 09:37 बजे,नासिक रोड – 12:23 बजे,इगतपुरी – 13:45 बजे,कल्याण जं. – 15:20 बजे

ठाणे – 15:43 बजे,गंतव्य: लोकमान्य तिलक टर्मिनस – 16:45 बजे पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 05120 — लोकमान्य तिलक टर्मिनस से छपरा के लिए प्रस्थान: 20:15 बजे रात, प्रमुख स्टेशनों पर पहुंचने का समय ठाणे – 20:35 बजे,कल्याण जं. – 21:10 बजे,इगतपुरी – 23:30 बजे

(दूसरे दिन) नासिक रोड – 00:13 बजे,जलगांव – 03:00 बजे,भुसावल – 03:40 बजे

खंडवा – 06:00 बजे, इटारसी – 09:20 बजे,मानिकपुर – 16:30 बजे,प्रयागराज जं. – 18:45 बजे,वाराणसी जं. – 21:35 बजे,गाजीपुर सिटी – 23:10 बजे (तीसरे दिन)

बलिया – 00:10 बजे,गंतव्य छपरा – 01:15 बजे पहुंचेगी।

—कोच संरचना में गाड़ी में कुल 22 कोच होंगे

इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06 तथा एल.एस.एल.आर.डी. का 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Most Popular

To Top