Haryana

हिसार : ड्यूटी के दौरान घायल हुए उप निरीक्षक को सौंपा 12.50 लाख का चेक

घायल हुए उप निरीक्षक को 12.50 का चैक प्रदान करते पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण।

पुलिस अधीक्षक ने जवान के कार्य की प्रशंसा की

हिसार, 29 जुलाई (Udaipur Kiran) । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान घायल हुए उप निरीक्षक सुरेश कुमार को 12.50 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। उन्होंने दुर्घटना बीमा योजना के तहत कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान घायल हुए उप निरीक्षक सुरेश कुमार को आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया।

पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान घायल हुए उप निरीक्षक को 12.50 लाख रुपए का चेक प्रदान करते हुए ड्यूटी के प्रति प्रतिबद्धता और असाधारण सेवा के लिए उप निरीक्षक सुरेश कुमार की प्रसंशा की। साथ ही उन्होंने विभाग की कल्याणकारी योजनाओं के तहत हरसंभव सहायता का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर वेलफेयर इंस्पेक्टर वेदपाल और एचडीएफसी बैंक के अधिकारी भी मौजूद थे।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर / SANJEEV SHARMA

Most Popular

To Top