मुंबई, 18 अप्रैल, (Udaipur Kiran) । पश्चिम रेलवे के क्षेत्राधिकार से चलने वाली कुछ ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है। पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क विभाग से जारी विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है। ट्रेन संख्या 19255 सूरत-महुवा एक्सप्रेस 20 अप्रैल, 2025 से प्रभावी है। इस ट्रेन का समय परिवर्तित किया गया है। अब यह ट्रेन सूरत से 22:00 बजे के बजाय 21:30 बजे प्रस्थान करेगी और महुवा 10:05 बजे के बजाय 09:40 बजे पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 12903 मुंबई सेंट्रल-अमृतसर गोल्डन टेंपल मेल 20 अप्रैल, 2025 से प्रभावी है। इस ट्रेन का समय परिवर्तित किया गया है। अब इस ट्रेन का वडोदरा स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान 23:39/23:49 बजे के बजाय 23:34/23:44 बजे होगा। ट्रेन संख्या 20949 अहमदाबाद-एकतानगर जन शताब्दी एक्सप्रेस का समय परिवर्तित किया गया है। अब इस ट्रेन का वडोदरा स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान 16.46/16.49 बजे के बजाय 16.43/16.46 बजे होगा। (यह ट्रेन अगले आदेश तक अस्थायी रूप से निरस्त की गई है)। ट्रेन संख्या 19007 सूरत-भुसावल पैसेंजर 20 अप्रैल, 2025 से प्रभावी है। इस ट्रेन का समय परिवर्तित किया गया है। अब यह ट्रेन सूरत से 17:10 बजे के बजाय 17.00 बजे प्रस्थान करेगी। (यह ट्रेन वर्तमान में अगले आदेश तक सूरत के बजाय उधना से प्रस्थान करती है)। ट्रेन संख्या 69169 सूरत-नंदुरबार मेमू 20 अप्रैल, 2025 से प्रभावी है। इस ट्रेन का समय परिवर्तित किया गया है। अब यह ट्रेन सूरत से 18.15 बजे के बजाय 18.10 बजे प्रस्थान करेगी। (यह ट्रेन वर्तमान में अगले आदेश तक सूरत के बजाय उधना से प्रस्थान करती है)। ट्रेन संख्या 22967 अहमदाबाद-प्रयागराज एक्सप्रेस 24 अप्रैल, 2025 से प्रभावी है। इस ट्रेन का समय परिवर्तित किया गया है। अब इस ट्रेन का नंदुरबार स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान 22.45/22.50 बजे के बजाय 22.50/22.55 बजे होगा। ट्रेन संख्या 20929 उधना-बनारस एक्सप्रेस – 25 अप्रैल, 2025 से प्रभावी है। इस ट्रेन का समय परिवर्तित किया गया है। अब इस ट्रेन का नंदुरबार स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान 22.45/22.50 बजे के बजाय 22.50/22.55 बजे होगा। विस्तृत जानकारी तथा मध्यवर्ती स्टेशनों के बीच ट्रेनों के ठहराव की जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।
(Udaipur Kiran) / कुमार
