Gujarat

ओखा-दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल ट्रेन के टर्मिनल स्टेशन में बदलाव

Rail

अहमदाबाद, 31 जुलाई (Udaipur Kiran) । पश्चिम रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए चलायी जा रही ओखा-दिल्ली सराय रोहिल्ला स्‍पेशल ट्रेन के टर्मिनल स्टेशन में बदलाव किया गया है। अब यह ट्रेन दिल्ली सराय रोहिल्ला की जगह दिल्ली कैंट तक जाएगी।

पश्चिम रेलवे अहमदाबाद मंडल के वरीय जनसम्पर्क अधिकारी जीतेन्द्र कुमार जयंत के अनुसार ट्रेन संख्या 09523 ओखा-दिल्ली केंट स्पेशल 6 अगस्त, 2024 से ओखा से अपने निर्धारित समय प्रत्येक मंगलवार को 10.00 बजे रवाना होकर दिल्ली कैंट अगले दिन 09.40 बजे पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन संख्या 09524 दिल्ली कैंट-ओखा स्पेशल 7 अगस्त, 2024 से दिल्ली कैंट से प्रति बुधवार 13.40 बजे रवाना होकर अगले दिन 13.50 बजे ओखा पहुंचेगी। गौरतलब है कि इस ट्रेन के दिल्ली कैंट के अलावा अन्य किसी भी स्टेशन की समय सारणी में कोई भी बदलाव नहीं किया गया।

(Udaipur Kiran) / बिनोद पाण्डेय / दधिबल यादव

Most Popular

To Top