
मंडी, 09 जून (Udaipur Kiran) । जिला निर्वाचन कार्यालय मंडी में अराजपत्रित कर्मचारी संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अधीक्षक ग्रेड-II ललिता पाठक ने की। इस बैठक में संगठन की पूर्व कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। साथ ही राज्य स्तरीय संगठनात्मक चुनावों के लिए जिला प्रतिनिधियों का चयन भी किया गया। गठित कार्यकारिणी में चंद्र सिंह, वरिष्ठ सहायक को अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष का पद हुकम चंद लिपिक को प्रदान किया गया।
महासचिव पद के लिए वंदना चौहान लिपिक का चयन किया गया। संयुक्त सचिव पद पर मोहन सिंह लिपिक को नियुक्त किया गया जबकि कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी अनुप कुमार लिपिक को सौंपी गई। ललिता पाठक,अधीक्षक ग्रेड-II को संगठन का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों में विजय कुमार वरिष्ठ सहायक, नीमा देवी लिपिक, दिनेश कुमार लिपिक, प्रेम सिंह जेओए आईटी,नाग केसर तथा राम चन्द्र का नाम शामिल है।
बैठक के दौरान कर्मचारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के संकल्प के साथ कार्य करने पर बल दिया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों के प्रति निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का आश्वासन दिया। बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा
