पटना, 25 मई (Udaipur Kiran) ।राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग हर महीने राज्य के सभी अंचल कार्यालयों से लेकर डीएम कोर्ट तक की रैंकिंग जारी की है। इसी क्रम में विभाग द्वारा राज्य के सभी 101 भूमि सुधार उप समाहर्त्ता (डीसीएलआर) कार्यालयों की समीक्षा कर उनकी अप्रैल माह की रैंकिंग जारी की गई है। अप्रैल माह की रैंकिंग में पूर्वी चंपारण का चकिया भूमि सुधार उप समाहर्त्ता कार्यालय मार्च माह के 15 वें स्थान से पहले स्थान पर पहुंच गया है।
शेखपुरा का शेखपुरा भूमि सुधार उप समाहर्त्ता कार्यालय पहले से दूसरे और मुंगेर का तारापुर भूमि सुधार उप समाहर्त्ता कार्यालय दूसरे से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।टॉपर चकिया भूमि सुधार उप समाहर्त्ता कार्यालय को 100 में 76.14, दूसरे टॉपर शेखपुरा भूमि सुधार उप समाहर्त्ता कार्यालय को 73.99 अंक मिले हैं तो तीसरे टॉपर तारापुर भूमि सुधार उप समाहर्त्ता कार्यालय को 72.25 अंक मिले हैं।
टॉप 10 भूमि सुधार उप समाहर्त्ता कार्यालय
1.चकिया (पू. चंपारण)-76.14 अंक
2. शेखपुरा (शेखपुरा)- 73.99 अंक
3. तारापुर (मुंगेर)-72.25 अंक
4. बांका (बांका)- 71.23 अंक
5. निर्मली (सुपौल)-70.67 अंक
6. बेलसंड (सीतामढ़ी)-70.32 अंक
7. हिलसा (नालंदा)-70.20 अंक
8. मंझौल (बेगूसराय)- 69.54 अंक
9. पालीगंज (पटना)- 69.09 अंक
10. बेगूसराय (बेगूसराय)- 67.79 अंक
अंतिम 10 भूमि सुधार उप समाहर्त्ता कार्यालय
1. मधेपुरा(मधेपुरा)- 50.09 अंक
2. कटिहार (मनिहारी)- 49.85 अंक
3. बेतिया(प. चंपारण)- 47.92 अंक
4. फारबिसगंज (अररिया)- 47.90 अंक
5. त्रिवेणीगंज (सुपौल)- 47.72 अंक
6. मुजफ्फरपुर पूर्वी(मुजफ्फरपुर)- 45.77 अंक
7. सहरसा सदर (सहरसा)- 44.14 अंक
8. मुजफ्फरपुर पश्चिमी (मुजफ्फरपुर)- 44.09 अंक
9. जयनगर (मधुबनी)- 44.03 अंक
10. नवगछिया (भागलपुर)- 36.70 अंक
—————
(Udaipur Kiran) / गोविंद चौधरी
