HimachalPradesh

महिला आरक्षण कानून जल्द लागू करे केंद्र सरकार : जैनब चंदेल

Congress

शिमला, 26 जुलाई (Udaipur Kiran) । प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि वह संसद और विधानसभा में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को लागू करने पर अब टालमटोल कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि महिला आरक्षण कानून जल्द लागू किया जाए। इसमें ओबीसी, पिछड़ा वर्ग को भी शामिल किया जाना चाहिए।

जैनब चंदेल ने शुक्रवार को शिमला में कहा कि कांग्रेस व विपक्षी दलों के दबाव में भाजपा ने देश में उस समय चुनावों को देखते हुए इसका लाभ लेने के लिये बिल पास तो कर दिया परंतु अब उसे लागू करने के लिये कोई भी गंभीर प्रयास नही किया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में इसे लागू किया जाए।

जैनब चंदेल ने बताया कि 29 जुलाई को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के आह्वान पर प्रदेश महिला कांग्रेस की सेकड़ो महिलाएं दिल्ली के जंतरमंतर में केंद्र सरकार के खिलाफ एक बड़े धरना प्रदर्शन में भाग लेंगी।

उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस महिला आरक्षण, बढ़ती महंगाई व महिलाओं को सुरक्षा व उनके अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने कहा कि जब तक महिलाओं को संसद व विधानसभा में उचित प्रतिनिधित्व नही मिलेगा तबतक इनके साथ न्याय नही होगा। उन्होंने कहा कि नीति निर्धारण में महिलाओं की उचित भागेदारी बहुत ही आवश्यक है।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) / उज्जवल शर्मा शुक्ला

Most Popular

To Top