Uttar Pradesh

सदस्यता अभियान को संगठन पर्व के रूप में मनाते हुए हमें हर वर्ग और हर घर तक पहुंचना है : भोला सिंह

सदस्यता अभियान को संगठन पर्व के रूप में मनाते हुए हमें समाज के हर वर्ग और हर घर तक पहुंचना है: भोला सिंह
सदस्यता अभियान को संगठन पर्व के रूप में मनाते हुए हमें समाज के हर वर्ग और हर घर तक पहुंचना है: भोला सिंह

जौनपुर, 16 सितम्बर (Udaipur Kiran) । देश भर में भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान चल रहा है जिसके तहत पार्टी के जन प्रतिनिधियों एव तमाम पदाधिकारियों और ईकाइयों को जिम्मेदारी दी गई है इसके तहत अब सदस्यों की संख्या को बढ़ाने के लिए भाजपा महाअभियान की शुरूआत कर दी है जिसमें पार्टी नेता व कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को बीजेपी के साथ जोड़ने की कोशिश करेंगे।

सोमवार को भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता मे एक बैठक की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप बुलंदशहर के सांसद एव अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव भोला सिंह उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि भोला सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान को संगठन पर्व के रूप में मनाते हुए हमें समाज के हर वर्ग और हर घर तक पहुंचना है। इस दौरान केंद्र व राज्य सरकार के कार्यों का प्रचार प्रसार कर जन-जन को पार्टी की विचारधारा से जोड़कर उन्हें सदस्य बनाना है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर काम करते हुए भाजपा सरकार ने समाज के हर वर्ग के कल्याण और विकास के लिए कार्य किया है। उन्होंने मोर्चा के कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी को एकजुट होकर सदस्यता अभियान में अपनी भूमिका का निर्वहन करना है। कार्यक्रम का संचालन अमित श्रीवास्तव ने किया।

इसी क्रम मे डाॅ सुभाष सिंह के आवास पर बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता डाॅ क्षितिज शर्मा ने किया। वहां उपस्थित डाक्टरों से अपील करते हुये कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार बनते ही देश के प्रधानमंत्री मंत्री ने तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाया। महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण मिला। सामान्य वर्ग के गरीबों को भी 10 प्रतिशत का आरक्षण मिला है। 7 दशक बाद जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 निरस्त किया गया। जितनी अधिक संख्या में लोग पार्टी की सदस्यता लेंगे। उतनी ज्यादा पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने चिकित्सकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में लोगों को सदस्यता अभियान से जोड़ें।

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Most Popular

To Top