Bihar

दिल्ली में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं में मनाया जश्न

जश्न मनाते कार्यकर्ता

भागलपुर, 8 फ़रवरी (Udaipur Kiran) । दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत पर भागलपुर के बिहपुर विधानसभा के एनडीए केंद्रीय कार्यालय में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर प्रो गौतम कुमार भाजपा मुख्य प्रवक्ता नवगछिया ने कहा कि आप-दा मुक्त दिल्ली एवं दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम में भारतीय जनता पार्टी की प्रचण्ड विजय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, अंत्योदय और विकासपरक नीतियों पर जनता – जनार्दन के अटूट समर्थन की जीत है।

उन्होंने कहा कि आप-दा सरकार ने दिल्ली में भ्रष्टाचार, कुशासन, और तुष्टिकरण की सारी सीमाएं लांघ दी थी। आज दिल्ली की जनता ने उनके झूठ, छल और प्रपंच से मुक्त होकर प्रगति और प्रतिष्ठा के नए युग में अपनी यात्रा आरंभ कर रही है। यह जनादेश विकसित दिल्ली-विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। इस दौरान बिहपुर मंडल अध्यक्ष दिलीप महतो, ब्रजेश चौधरी, प्रभु नंदन चौधरी, परमानंद मंडल, अरुण चौधरी, बासुकी झा, कन्हैया चौधरी, युवा भाजपा नेता सौरव, गौरव, संतोष सावर्ण, अजय सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Most Popular

To Top