Haryana

सोनीपत:भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ हुई साजिश की हाे सीबीआई जांच

24 Snp-4  सोनीपत: ब्राह्मण भवन गोहाना रोड सोनीपत में         अखिल बाह्मण समाज सर्व सम्मति से बड़ौली का साथ देने का ऐलान करते हुए।

सोनीपत, 24 जनवरी (Udaipur Kiran) । हरियाणा

में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का नाम रेप केस में आने पर प्रदेश में पक्ष-विपक्ष के बयान आने से राजनीति गरमाने लगी है। ब्राह्मण भवन गोहाना में अखिल बाह्मण

समाज जिला सोनीपत की बैठक की अध्यक्षता रामधन शर्मा ने की और सर्व सम्मति से बड़ौली

का साथ देने का ऐलान किया गया।

गोहाना

में ब्राह्मण समाज कल्याण समिति के सचिव राजकुमार फौजी ने

बड़ौली को धार्मिक प्रवृत्ति का व्यक्ति बताया। उनका कहना है कि वे तो बीड़ी सिगरेट तक

से परहेज करते हैं, फिर किसी लड़की से रेप करने की कैसे सोच सकते हैं। फौजी ने साथ ही कहा कि पूरा मामला उनको अध्यक्ष

की कुर्सी से हटाने का है। छह महीने पहले भाजपा के एक सांसद को भी इसी तरह के मामले

में फंसाया गया था। बड़ौली रेप केस की जांच सीबीआई से करानी चाहिए।

भाजपा

के प्रदेश मोहनलाल बड़ौली और गायक जयभगवान उर्फ रोकी मित्तल पर 13 दिसंबर 2024 को रेप

का केस दर्ज किया गया है। दिल्ली की एक मॉडल ने आरोप लगाए हैं कि 3 जुलाई 2023 काे

हिमाचल प्रदेश के सोलन में एक होटल में दोनों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Most Popular

To Top