Haryana

जींद : बंदरों को पकड़ बोरियों में किया बंद, पशु प्रेमियों ने कराया मुक्त

बोरियों में बंद किए गए बंदर।

जींद, 5 जून (Udaipur Kiran) । नई सब्जी मंडी के निकट उत्सव होटल में बंदरों को पकड़ कर बोरियों में बंद कर दिया गया। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बोरियों में बंद बंदरों को बोरियों से निकाल कर आजाद किया गया। गौरतलब है कि शहर में बंदरों की संख्या काफी अधिक है। गुरूवार को नई सब्जी मंडी के निकट उत्सव होटल में बंदरों को पकड़ कर बोरियों में बेरहमी से बंद किया जा रहा था।

इसका जैसे ही शहर की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के सदस्यों को पता चला तो वे मौके पर पहुंच गए। बंदरों को बोरियों में बंद किया गया था। बोरियों में बंद बंदर तडफ़ रहे थे। जिस पर तुरंत प्रभाव से इन बंदरों को बोरियों से खोल मुक्त करवाया गया। बोरियों से निकलते ही बंदर भी आजाद हो गए। पशु प्रेमी सुनील ने कहा कि इस तरह बंदरों को पकड़ कर बोरियों में बंद करना इंसानियत नही है। नगर परिषद द्वारा जब बंदरों को पकडऩे का ठेका दिया जाता है तो उसके लिए भी दिशा-निर्देश तय किए जाते हैं। यहां तो बंदरों को पकड़ कर बोरियों में बंद कर दिया गया। जिससे उनकी जान भी जा सकती थी। इन बंदरों को बोरियों में बंद कर नहर में फैंका जाना था या कहीं और फैंका जाना था, कुछ नही कहा जा सकता है। फिलहाल बंदरों को मुक्त करवा दिया गया है। इस मामले की फिलहाल किसी को शिकायत नही दी गई है।

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Most Popular

To Top