CRIME

युवती से दुष्कर्म के आरोप में युवक, उसकी मां और चाचा पर केस दर्ज

बहन की शादी से 3 दिन पहले 5 लाख न मिलने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देने के आरोप में दो भाईयों पर मुकदमा

मुरादाबाद, 20 जुलाई (Udaipur Kiran) । महानगर के थाना मझोला क्षेत्र की निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में इलाके के युवक पर अपनी मां और अपने चाचा की मदद से उसकी बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपित युवक, उसकी मां व उसके चाचा के विरुद्ध शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मझोला निवासी महिला ने बताया कि 2 दिन पूर्व उसकी बेटी के पेट में दर्द होने पर उसकी हालत बहुत खराब हो गई थी। तब उन्होंने बेटी से उसकी तबीयत खराब होने का कारण पूछा। महिला के अनुसार उसकी बेटी ने बताया कि मझोला के चाऊ की बस्ती निवासी राजा आए दिन उसकी बेटी को अपने रिश्तेदार के घर ले जाकर दुष्कर्म करता है। इसमें राजा की मां सोनिया और उसके चाचा नितिन भी मदद करते हैं। 18 जुलाई को उसकी बेटी के पेट में दर्द होने लगा। पूछने पर उसने बताया कि राजा ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित राजा, उसकी मां सोनिया और चाचा नितिन के खिलाफ आज केस दर्ज किया गया है।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जयसवाल / डॉ. जितेन्‍द्र पाण्डेय / मोहित वर्मा

Most Popular

To Top