
सोनीपत, 9 नवंबर (Udaipur Kiran) । गन्नौर पुलिस ने फसल अवशेष जलाने के आराेप में महिला किसान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने हरियाणा स्पेस एप्लिकेशन सेंटर के माध्यम से मिली जानकारी के आधार दर्ज किया है।
कृषि
विभाग क कृषि सुपरवाइजर सचिन ने थाना गन्नौर पुलिस को शिकायत दी कि उन्हें हरियाण स्पेस
एप्लिकेशन सेंटर से मिली लोकेशन प्राप्त हुई कि बेगा गांव में एक खेत की पराली में
आग लगाई गई है। जिस पर मौके का निरीक्षण किया तो वहां दो एकड़ में फसल अवशेष जले पाए
गए। खेत का मालिकाना हक जगमती निवासी बेगा के पास है। उन्होंने महिला किसान पर नियमानुसार
2500 रूपये जुर्माना भी वसूल किया। पुलिस ने शिकायत पर महिला जगमती के खिलाफ केस दर्ज
कर जांच शुरू कर दी है।
—————
(Udaipur Kiran) परवाना
