CRIME

तीन महिलाओं समेत चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

–कार्रवाई न होने पर कोर्ट ने थाना प्रभारी को किया था तलब

हमीरपुर, 15 मई (Udaipur Kiran) । हत्या के मामले में पुलिस ने कोर्ट के एक्शन लेने के बाद गुरुवार को हत्या का मामला तीन महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ दर्ज किया है।

कुरारा थाना क्षेत्र के पतारा गांव निवासी महिला चुन्नी देवी पत्नी बलराम सिंह ने न्यायालय में एक अप्रैल 25 को शिकायती पत्र देकर बताया कि मेरे पुत्र महेंद्र के अवैध सम्बन्ध गांव निवासी गुड़िया पुत्री लाखन सिंह से थे। महेंद्र की शादी 6 फरवरी 2025 को बांदा जनपद में की थी। जिससे यह लोग बुरा मानने लगे थे। 27 फरवरी को महेंद्र गुड़िया के खेत जो बटाई पर लिए था। उसमें पानी लगाने गया था। वहीं पर गुड़िया ने कोल्ड ड्रिंक में जहर मिला कर पिला दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। तब से कई बार थाने के चक्कर लगाने के बाद पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। 12 मार्च को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। न्यायालय द्वारा 2 अप्रैल को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने का निर्देश जारी किया गया था। लेकिन पुलिस ने न्यायालय के आदेश के बाद भी एक माह तक मुकदमा दर्ज नहीं किया।

तब पीड़ित ने न्यायालय में गुहार लगाई तथा इस मामले में थाना प्रभारी को तलब किया। तब जाकर मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गुड़िया, सुमित्रा, रेखा, पुत्रियां रेखा व छोटू पुत्र सुमित्रा के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / पंकज मिश्रा

Most Popular

To Top