
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आई हरकत में, भाई ने दी शिकायत
हिसार, 28 फरवरी (Udaipur Kiran) । प्रॉपर्टी के लालच में बुजुर्ग मां को बुरी तरह पीटने
वाली बेटी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस संबंध में साढ़े तीन मिनट का वीडियो सामने
आया जिसमें दिख रहा है कि शादीशुदा बेटी अपनी मां को बुरी तरह मार रही है। उसकी टांगों
और कान पर दांतों से काट रही है। इतना ही नहीं मां को धमकाकर उसे बालों से खींचकर फर्श
पर भी पटक रही है। वीडियो सामने आने के बाद शुक्रवार काे पुलिस ने खुद ही मामले में एक्शन लिया और
बुजुर्ग महिला का पता लगाकर मारपीट करने वाली बेटी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
आजाद नगर थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस ने भाई की शिकायत
पर बहन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत यह केस दर्ज हुआ है। पुलिस को दी शिकायत में
आजाद नगर मॉडर्न साकेत के रहने वाले अमरदीप सिंह ने बताया कि उसकी बहन रीटा की शादी
करीब दो साल पहले संजय के साथ राजस्थान के राजगढ़ के गागड़वास में हुई थी। इस शादी से
उसे एक लड़का है। रीटा शादी के 10-15 दिन बाद ही मां निर्मला देवी के मकान मॉडर्न साकेत
आजाद नगर में रहने के लिए आ गई। मां की उम्र करीब 60 साल साल है। उसकी बहन मां को लगातार
शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। बहन शादी के बाद से ही ससुराल छोड़कर
मायके में मां के घर आ गई थी। बहन रीटा मां पर मकान नाम करवाने के लिए लगातार दबाव
बना रही है। उसके साथ लगातार मारपीट कर रही है और धमकियां दे रही है।
भाई ने बताया कि उसकी बहन का पति बेरोजगार है और उसे मां के मकान में रहने
के लिए मजबूर कर रही है। मकान के लालच में रीटा ने मां को जबरन बंधक बनाया हुआ है।
इतना ही नहीं वह उसे खाने-पीने के लिए नहीं देती और उसको यातनाएं देती है। उसकी मां
का हिसार के अलावा कुरुक्षेत्र में भी मकान है। बहन ने उस मकान पर भी कब्जा किया हुआ
था। मां को लगातार तंग कर रीटा ने कुरुक्षेत्र वाला मकान 65 लाख रुपए में बिकवा दिया
और सारे रुपए हड़प लिए।
शिकायतकर्ता बेटे ने बताया कि बहन रीटा उसे मां से मिलने नहीं देती और अपने
ही मकान से बाहर निकलवा दिया है। यहां तक कि जब भी वह मां से मिलने जाता हूं तो वह
गलत आरोप लगाती है। बहन ने मां को तंग कर रखा है। वह खुद किराये के मकान में रह रहा
है और अपना व परिवार का पेट पाल रहा हूं।
(Udaipur Kiran) / राजेश्वर
