Haryana

कैबिनेट मंत्री गंगवा हिसार में दूसरे व चौथे शुक्रवार को सुनेंगे समस्याएं : अशोक सैनी

भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी।

चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय में मंत्रियों द्वारा तीन दिन समस्याएं सुनने का फैसला

स्वागत योग्य

हिसार, 1 जनवरी (Udaipur Kiran) । हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर

गंगवा का भाजपा जिला कार्यालय में जनसमस्याएं सुनने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया

है। इसके तहत वे महीने के दूसरे व चौथे शुक्रवार को जिला कार्यालय में उपस्थित रहकर

जनता की समस्याएं सुनेंगे और उनका निवारण करेंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने बुधवार को बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार

जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करने के पक्ष में है। इसीलिए हमने लोक

निर्माण एवं जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा से अनुरोध किया था कि वे अपना कोई दिन

निर्धारित करके कार्यालय में जनसमस्याएं सुनें। पार्टी संगठन के अनुरोध को देखते हुए

मंत्री गंगवा ने हर माह के दूसरे व चौथे शुक्रवार को जिला कार्यालय में मौजूद रहकर

समस्याएं सुनने का कार्यक्रम तय किया है। जिला अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने इसके

लिए मंत्री रणबीर गंगवा का आभार जताया और जिले की जनता से अनुरोध किया कि वह अपनी जायज

समस्याएं लाएं, उनका निवारण किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने जनता को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी और पार्टी संगठन

के उस फैसले का स्वागत किया, जिसके तहत प्रदेश सरकार के मंत्री सप्ताह में दिन दिन

चंडीगढ़ स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में उपस्थित रहकर जनता की समस्याएं सुनेंगे। उन्होंने

कहा कि पार्टी संगठन का यह फैसला पूरी तरह से जनहितैषी है और मंत्रियों का कार्यक्रम

निर्धारित होने से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की जनता तय समय व कार्यक्रम के अनुसार

वहां पहुंचकर अपनी समस्याएं रख सकेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन के निर्णय को

देखते हुए ही जिला संगठन की ओर से मंत्री रणबीर गंगवा से समय मांगा गया था, ताकि जिले

की जनता की समस्याएं भी जिले में ही सुनीं जा सके।

मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी प्रदेश के मंत्रियों

द्वारा सप्ताह में तीन दिन चंडीगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय में उपस्थित रहने व जनता की

समस्याएं सुनने के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन का जनसमस्याए

निवारण की दिशा में ये बहुत बड़ा फैसला है।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top