HimachalPradesh

कचहरी अड्डा के कारोबारियों को ट्रेड लाइसेंस के प्रति किया जागरूक

धर्मशाला, 01 अप्रैल (Udaipur Kiran) । नगर निगम धर्मशाला के कर्मियों ने मंगलवार को ट्रेड लाइसेंस के संदर्भ में व्यापार मंडल कचहरी अड्डा के कारोबारियों को नगर निगम द्वारा बनाए जा रहे ट्रेड लाइसेंस के प्रति जागरूक किया। इस दौरान निगम के कर्मियों ने बताया कि पशुओं व स्थानीय कारोबारी का ऑनलाइन माध्यम से नगर निगम द्वारा ट्रेड लाइसेंस पंजीकरण करवाया जा रहा है। इससे शहर में उपलब्ध दुकानदारों की संख्या व विभिन्न वर्गों की दुकानों का आसानी से पता लगेगा।

उन्होंने बताया कि इस लाइसेंस के शुल्क के बदले पशु पंजीकरण के 100 और दुकान के 500 रुपए वसूल किए जाएंगे। निगम कर्मियों के अनुसार बुधवार को मैक्लोडगंज और वीरवार को कोतवाली बाजार के व्यापारियों को ट्रेड लाइसेंस के बारे में जागरूक किया जाएगा। इस दौरान नगर निगम कर्मियों व व्यापार मंडल के कारोबारियों ने सुझावों व समस्याओं को लेकर चर्चा की।

उधर, व्यापार मंडल कचहरी अड्डा के अध्यक्ष मुनीष लूथरा ने बताया कि निगम कर्मियों द्वारा जोधामल सराय में व्यापारियों को ट्रेड लाइसेंस बनाने की सारी प्रकिया के प्रति जागरूक किया गया। हालांकि इस लाइसेंस को लेकर प्राथमिक प्रकिया के बारे में बताया गया है इसके फायदे और नुकसान के बारे में कोई भी जानकारी स्पष्ट नही है।

(Udaipur Kiran) / सतिंदर धलारिया

Most Popular

To Top