
–सुनील केसरवानी प्रयागराज, धर्मेंद्र केसरवानी कौशाम्बी के जिलाध्यक्ष बने
प्रयागराज, 13 अप्रैल (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की पदाधिकारी मनोनयन सभा नैनी में की गई। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्य मंत्री भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश महामंत्री बृजेश शुक्ला ने कहा कि व्यापारी भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास का चक्र है। पूर्व मंत्री ने कहा कि पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल और प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन व्यापारी समाज के हितों की रक्षा प्राथमिकता पर रखकर संघर्ष करती है।
उन्होंने कहा कि सपा और बसपा की सरकार में व्यापारियों को गुंडों द्वारा लूटा जाता था। व्यापार करना उनका दूभर हो गया था। लेकिन आज योगी सरकार में कानून व्यवस्था मजबूत होने के कारण व्यापारी सुरक्षित है और निर्भय के साथ व्यापार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच आगामी नगर पालिका, नगर निगम, जिला पंचायत, ब्लॉक प्रमुख, विधायक और सांसद के चुनाव में ज्यादा से ज्यादा व्यापारी समाज को टिकट दिए जाने की लड़ाई लड़ेंगे। व्यापारी समाज राष्ट्र का सच्चा प्रहरी है। जिसके बगैर किसी भी देश का विकास संभव नहीं होता।
इस अवसर पर उन्होंने प्रयागराज महानगर का जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सोनू एवं कौशाम्बी जनपद के जिलाध्यक्ष गिरधर गोपाल धर्मेंद्र केसरवानी और महामंत्री ऋषि केसरवानी को मनोनयन पत्र देते हुए मनोनीत किया और संगठन को आगे बढ़ाने पर बल दिया।
अध्यक्षता करते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश मंत्री कमलेश केसरवानी ने मनोनीत जिलाध्यक्षो को बधाई दिया और कहा कि संगठन का विस्तार व्यापारियों के हितों में करें। इस अवसर मंगला प्रसाद केसरवानी, राजेश केसरवानी, गौरव गुप्ता, सुनील केसरवानी सोनू, ऋषि केसरवानी, अमित केसरवानी, गिरधर गोपाल धर्मेंद्र केसरवानी, शिवलाल केसरवानी, राजेश गुप्ता, विवेक केसरवानी, रजनीश केसरवानी, श्याम विश्वकर्मा आदि व्यापारी रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र
