
भदोही, 31 जुलाई (Udaipur Kiran) । संसद में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की तरफ से राहुल गाँधी पर कथित विवादित टिप्पणी पर देश भर में सत्ता और विपक्ष के बीच सियासी जंग तेज हो गई है। बुधवार को भदोही में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर की टिप्पणी के विरोध में पुतला फूंका। जिला कांग्रेस कमेटी भदोही के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दूबे राजन नेतृत्व में जुटे कांग्रेसजनों ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यलय के सामने भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में अनुराग ठाकुर का पुतला फूंका गया।
इस दौरान प्रशासन के लोग पहुंच गए लेकिन कांग्रेस के लोग पूतला फूंकने में सफल हो गए। इस दौरान जिलाध्यक्ष व प्रशासन के बीच काफी नोक झोंक व बहस भी हुई। जिलाध्यक्ष के सख्त तेवर के बाद प्रशासन के तेवर बाद नरम हुए।
(Udaipur Kiran) / प्रभुनाथ शुक्ल / शरद चंद्र बाजपेयी / Siyaram Pandey
