Haryana

यमुनानगर: विधानसभा में पेश बजट एक समावेशी और तीन गुना विकास देने वाला बजट : कृष्ण बेदी

जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान मंत्री कृष्ण बेदी

यमुनानगर, 21 मार्च (Udaipur Kiran) । हरियाणा सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता विभाग के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा विधानसभा में पेश किया बजट एक समावेशी और विकास को गति देने वाला बजट है। कांग्रेस द्वारा बजट का विरोध करना जनता का अपमान है। बजट में किसान, महिला सशक्तिकरण, रोजगार, खेल, निर्माण, शिक्षा और चिकित्सा सहित अन्य क्षेत्र को ध्यान में रखकर बजट बनाया गया है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर इन आगामी पांच वर्षों में विकास तीन गुना गति से बढ़ेगा और हरियाणा की एक विकासकारी तस्वीर भी सामने आएगी।

शुक्रवार को हरियाणा प्रदेश के सामाजिक नय्याय एवं अधिकारिता विभाग के मंत्री कृष्ण बेदी जिला कष्ट निवारण कमेटी की बैठक में यमुनानगर के लघु सचिवालय में पहुंचे। जहां पर उन्होंने प्रस्तुत 16 परिवादियों में से 15 परिवादों का मौके पर ही निपटान किया और एक परिवाद को आगामी बैठक के लिए लंबित कर दिया गया।

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि प्रदेश के मुख्य नायब सिंह सैनी के द्वारा विधानसभा में पेश किया गया बजट सभी वर्गों को ध्यान में रखकर और विकास को तीन गुना गति से बढ़ाने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने समय की तुलना में आज की विकास की गति और ईमानदार सरकार की तुलना करें और देखें की सच्चाई क्या है।

उन्होंने कहा कि इस बजट में किसानों, महिला सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार, खेल नीति और प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, शिक्षा, चिकित्सा और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कई घोषणाएं की गई है। उन्होंने कहा कि यह बजट मुख्यमंत्री में स्वयं तीन महीने से अधिक की मैराथन बैठक कर समाज के हर वर्ग से हर क्षेत्र के लिए 1100 से अधिक सुझाव लिए और एक समावेशी बजट प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को जल्द ही 2100 रूपये उनके खाते में आएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के अपने पहले 100 दिन में 18 वायदों को प्रमुख रूप से जमीनी स्तर पर पूरा किया है।

(Udaipur Kiran) / अवतार सिंह चुग

Most Popular

To Top