RAJASTHAN

पर्यावरण संरक्षण पर किया सम्मान, बीएसएफ के आईजी को मिला वृक्ष बन्धु पुरस्कार

jodhpur

जोधपुर, 5 जून (Udaipur Kiran) । आध्यात्मिक क्षेत्र पर्यावरण संस्थान द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रतापनगर स्थित महिला पीजी कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष रामजी व्यास ने बताया कि कार्यक्रम पूर्व न्यायाधिपति गोपाल कृष्ण व्यास के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष का वृक्ष बन्धु पुरस्कार आईजी सीमा सुरक्षा बल राजस्थान फ्रंटियर एमएल गर्ग को पर्यावरण संरक्षण के तहत एक साल में साढ़े चार लाख से अधिक पौधे लगााने पर दिया गया। इसके साथ ही राम़ऋषि महाराज धर्म संस्कृति पुरस्कार महंत रामप्रसाद महाराज को, हरिराम व्यास भा पुरस्कार पंडित विजयदत्त पुरोहित को, फतेह कुमारी व्यास सुर कोकिला पुरस्कार स्वाति शर्मा को, अनमोल रत्न सहायक कमांडेट बीएसएफ मनोहरसिंह खींची, रूख भाईल पुरस्कार प्रो.डॉ. ज्ञानसिंह शेखावत, लाइफटाइम अचिवमेंट पुरस्कार डॉ. राम गोयल को, प्रो. डीडी हर्ष भक्ति संगीत पुरस्कार नटवर छंगाणी को, श्रीकिशन जोशी भक्ति संगीत पुरस्कार ओमप्रकाश को, प्रसिद्ध संगीतज्ञ विष्णु दिगंबर पुरस्कार अखिल बोहरा को, राजमाता कृष्णा कुमारी पुरस्कार भोपाल सिंह को, वन वात्सल्य पुरस्कार फलोदी के हेमन्त व्यास को, मघराज सिंघवी पुरस्कार राणाराम विश्नोई को, गणपतराज पुरोहित पुरस्कार अरविंद कुमार पंवार, विठलेश व्यास, दशरथ कुमार सोलंकी, जबरू भा फुटबॉल पुरस्कार नवीन पुरोहित को दिया गया। इसी प्रकार रोशन बोडा, अरविन्द जोशी, शिव कुमार पुरोहित, कुशालसिंह राठौड, सुमेहा कल्ला, अजीत पुरोहित, सुमित्रा कुमारी, दिव्या इसरानी, इंदुबाला पुरोहित, डॉ. संजुलता को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मान किया गया। वहीं कांस्य पदक निशा चैधरी, रागिनी शर्मा, मिनाक्षी जांगिड, शांतिदेवी, भोमराम, शीतल व्यास, नरसाराम, भजनलाल विश्नोई, अनिल कुमारा विश्नोई, फूलसिंह राठौड, दिनेश जोशी, किशन वैष्णव, अक्षिता कच्छवाहा, डॉ. लवली जेेठवानी, डॉ. सुनिता चौधरी को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया गया।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Most Popular

To Top