CRIME

भाभी की हत्या के बाद थाने में देवर ने किया आत्मसमर्पण

Crime

हुगली, 25 सितंबर (Udaipur Kiran) । मकान बनाने के दौरान हुए विवाद में हुगली जिले के पोलाबा में एक देवर ने अपनी भाभी की हत्या कर दी और इसके बाद उसने थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। घटना को लेकर इलाके में सनसनी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृत महिला का नाम पानमणि हांसदा है।

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, वर्षों पहले महिला के पति की मृत्यु हो गई थी। महिला की बेटी का विवाह भी हो चुका है। महिला का बेटा अन्य राज्य में प्रवासी श्रमिक के रूप में काम करता है। बुधवार सुबह अपने बहन के साथ पानमणि अपने पिता के यहां जा रही थी। घर के पास ही पहले से घात लगाए अमित ने पीछे से पानमणि पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से पानमणि को अस्पताल लेकर जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे तरफ आरोपित देवर अमित ने थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घर बनाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। इसी कारण महिला की हत्या हुई है। ऐसा आरोपित ने पुलिस को बताया है। हालांकि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Most Popular

To Top