Bihar

(विस्तृत) जिला भाजपा की विस्तृत कार्यसमिति की बैठक में विधानसभा चुनाव पर हुआ मंथन

संबोधित करते अतिथि

भागलपुर, 30 जुलाई (Udaipur Kiran) । भागलपुर जिला भाजपा की विस्तृत कार्यसमिति की बैठक देव भवन महाशय ढ़ेरोड़ी में मंगलवार को संपन्न हुआ। जिला कार्यसमिति की शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र में दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। ततपश्चात जिला मंत्री स्वेता सुमन एवं सुनीता गोस्वामी और सदस्यो द्वारा वन्दे मातरम गीत गाकर विधिवत बैठक की शुरुआत हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने की।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। यह कार्यसमिति जनता के प्रति आभार व्यक्त करती है। बैठक में भाजपा के सदस्यों जो विगत माह में स्वर्गवासी हुए है मंडलवार उनके नाम जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला के द्वारा वाचन किया गया तथा शोक प्रस्ताव रखा और 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। कार्यसमिति की बैठक में विधान परिषद सदस्य डॉ एनके यादव ने राजनीतिक प्रस्ताव लाया, जिसका अनुमोदन विधायक ई ललन पासवान एवं पवन यादव ने किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से जिले मे लोकसभा चुनाव का परिणाम शानदार रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार बनाकर विश्राम नहीं बल्कि और अधिक परिश्रम के लिए तैयार रहें अब संगठन व सत्ता दोनों की जवाबदेही कार्यकर्ताओं की है।

बिहार सरकार मे श्रम संसाधन मंत्री सह जिला प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में जो आम बजट आया है, उसमें किसान, नौजवान, गरीब, महिलाओं का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। यह सम्मान हमें असंख्य कार्यकर्ताओं की मेहनत संघर्ष और समर्पण के कारण प्राप्त हुआ है‌ इसलिए कार्यकर्ता से बड़ा कोई पद भाजपा में नहीं होता। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत है और वरिष्ठों का मार्गदर्शन है और हम केवल सत्ता के लिए काम नहीं करते हम विचारधारा के लिए काम करने वाले लोग है।

प्रदेश महामंत्री मिथलेश तिवारी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता एक दिन में तैयार नहीं होते। व्यक्तित्व निर्माण में वर्षो लग जाते है। हमारे विचारनिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ताओं के कारण ही हमारी ताकत बढी है। इसलिए हमारे विपक्षी दल भी यह कहते है कि भाजपा के संगठन से लड़ना आसान नहीं है। कार्यकर्ता अभिनंदन के पात्र हैं। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता पूरे पांच साल लोगों से जुड़ा रहता है, सुख हो या दुख हर समय जनसेवा के माध्यम से लोगों के बीच उपस्थित रहता है। जिसके परिणामस्वरूप ही ये विजय इतनी प्रचंड है। विधान परिषद सदस्य जीवन कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकासशील राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। भारत की बढती साख से देश विरोधी ताकतें परेशान है। ऐसी ताकतें लगातार देश को बदनाम करने और समाज में विघटन पैदा करने का काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते हमारा दायित्व है कि ऐसी राष्ट्र विरोधी ताकतों को हम पूरी मुखरता से जवाब दें।

प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर ने कहा की कार्यसमिति की बैठक करने का उद्देश्य सांगठनिक संरचना और मजबूती पर विचार करना होता है। इसमें संगठन के कार्यों की समीक्षा कर कार्यकर्ताओं की जवाबदेही तय की जाती है।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर / चंदा कुमारी

Most Popular

To Top