Bihar

अग्निपीड़ितों के बीच ब्राह्मण महासभा ने राहत व भोजन समाग्री वितरण किया

राहत सामग्री

सहरसा, 06 मार्च (Udaipur Kiran) ।

महिषी प्रखंड के नोकचा गांव में भीषण आग लगने से चार घर जल कर खाक हो गया। आग इतनी भयानक थी की अग्निशमन विभाग की दमकल आने के बाद भी आग पर नियंत्रण हेतु कई घंटे कॉफी मशक्कत करनी पड़ी।

इधर पीड़ितों का रो रो कर बुरा हाल था। इसी बीच मौके पर पहुँच कर ब्राह्मण महासभा सहरसा ने पीड़ितों के बीच भोजन समाग्री वितरण की।वही सभी पीड़ित परिवार को चुरा, मुढ़ी, आटा, तेल,मसाला, साबुन, मोमबत्ती, माचिस सहित कई उपयोगी चीज बांटी गई। ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष डब्बू मिश्रा ने कहा की पीड़ित परिवार के साथ हम सब खड़े है। युवा समाजसेवी ब्राह्मण महासभा के कोषाध्यक्ष रौशन मिश्रा ने कहा की नर सेवा नारायण सेवा है।पीड़ित मानवता की निस्वार्थ भाव से सेवा ही परम धर्म है।

उल्लेखनीय है कि हर आपदा विपदा में रौशन समाज सेवा मे सदैव लगे रहते है।साथ ही रोटी बैंक के माध्यम से प्रतिदिन बेसहारा भूखे लोगों को श्रद्धापूर्वक भोजन कर सेवा कार्य में तल्लीन है।सेवा में अमित कुमार दौलत और राहुल मुंतशिर भी रहें। सभी पीड़ित लोगो ने ब्राह्मण महासभा को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।

(Udaipur Kiran) / अजय कुमार

Most Popular

To Top