Bihar

पीके के सवाल पर ब्राह्मण फेडरेशन मंगल पांडेय के पक्ष में हुए खड़े

अररिया फोटो:प्रेस वार्ता में सुबोध मोहन ठाकुर और अन्य

अररिया, 24 मई (Udaipur Kiran) ।

जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर द्वारा मंगल पांडेय को लेकर किए गए सवाल के आलोक में बिहार ब्राह्मण फेडरेशन मंगल पांडेय के पक्ष में खड़े हो गए हैं।

शनिवार को बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के जिलाध्यक्ष सुबोध मोहन ठाकुर ने अररिया आश्रम चौक में एक प्रेस वार्ता कर कहा कि मंगल पांडेय बिहार ब्राह्मण समाज के सिरमौर हैं।

बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के जिलाध्यक्ष सुबोध मोहन ठाकुर के साथ भाजपा नेत्री सुष्मिता ठाकुर, रचना ठाकुर, नीरज ठाकुर, नीलम कुमारी, वर्षा कुमारी मौजूद थे।श्री ठाकुर ने कहा कि जो बनने का सपना लिए प्रशांत किशोर विगत 10 वर्षों से जिला – जिला भटक रहे हैं।वह काम मंगल पांडेय ने विगत 35 वर्षों से करते हुए स्वयं की पहचान राष्ट्रीय राजनीति में बनाई है।उन्होंने कहा कि जिस दौर में प्रशांत किशोर बिहार और बिहारीयत को ठगने हेतु धन कमा रहे थे और हिन्दू विरोधी सरकार बंगाल में बनवा रहे थे। उस समय अस्पताल दर अस्पताल मंगल पांडेय बिहार की जनता की सेवा कर रहे थे।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Most Popular

To Top