
अररिया, 01 जून (Udaipur Kiran) ।
सीमांचल क्षेत्र से भाजपा प्रदेश कमिटी में ब्राह्मणों को पदाधिकारी नहीं बनाने पर बिहार ब्राह्मण फेडरेशन ने नाराजगी जाहिर की।
आल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के जिलाध्यक्ष सुबोध मोहन ठाकुर ने भाजपा प्रदेश कमेटी की घोषणा के बाद सीमांचल क्षेत्र में एक भी ब्राह्मण को जगह नहीं देने पर गहरी नाराजगी जाहिर की है।
जिलाध्यक्ष सुबोध मोहन ठाकुर ने कहा कि पूरे सीमांचल क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का एक भी ब्राह्मण न विधायक है, न सांसद और न विधान परिषद सदस्य है।इस परिस्थिति में पार्टी द्वारा पदाधिकारी भी नहीं बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है, पूरे सीमांचल क्षेत्र में लगभग सभी जिले में डेढ़ दो लाख से अधिक ब्राह्मणों की संख्या है सभी ब्राह्मण भारतीय जनता पार्टी को वोट देती है, लेकिन जब पार्टी द्वारा कमिटी गठित की जाती है तो इस क्षेत्र से ब्राह्मणों को उपेक्षित किया जाता है।पार्टी नेतृत्व को इस पर विचार करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा में अब सभी ब्राह्मण सजक और जागरूक हो चुके हैं, प्रतिनिधित्व नहीं देने से अब ब्राह्मण चुप नहीं बैठेंगे।
(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर
