Bihar

बागीचे से मिला अज्ञात महिला का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

छानबीन करती पुलिस

भागलपुर, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । जिले के सबौर थाना क्षेत्र स्थित एक बागीचे से मंगलवार को एक महिला का

शव बरामद किया गया है। आशंका है कि पहले महिला के साथ बलात्कार किया गया है। उसके

बाद उसे कई सौ मीटर तक घसीटा गया है। फिर गला घोटकर उसकी हत्या कर दी गई है। महिला

के गले पर जख्म का निशान है, जबकि नाक से ब्लड बह रहा है। स्थानीय लोग जब आज सुबह

शौच करने के लिए बगीचा पहुंचे तो महिला का शव वहां पड़ा हुआ था। पैर में चप्पल

नहीं थे। एक हाथ में चूड़ी नहीं था। घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी पर चप्पल था।

200 मीटर की दूरी पर चूड़ी का टूटा हुआ अवशेष था। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो

पाई है।

लोगों ने घटना की जानकारी डायल 112 की टीम को दी। इस घटना को सुलझाने में

सबौर थाना और लोदीपुर थाना की पुलिस जुटी हुई है। हालांकि अभी तक शव की पहचान नहीं

हो पाई है। घटना के बाद वहां लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों के बीच चर्चा

है कि उक्त महिला सेक्स वर्कर है। जहां पर महिला का शव मिला है। उसके आसपास कंडोम के

कई पैकेट पड़े हुए हैं। लोगों ने यह भी बताया कि उक्त बगीचा रेड लाइट एरिया वाला

बगीचा है। यहां पर रात होते ही बाजरें सजने लगती है। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस

छानबीन में जुटी हुई है।

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Most Popular

To Top