CRIME

नेपाल की लापता महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका

नेपाल की लापता महिला का शव

सिलीगुड़ी, 22 सितंबर

(Udaipur Kiran) । नेपाल से भारत में कारोबार करने के दौरान लापता हुई महिला का रहस्यमय तरीके से मौत का मामला रविवार को सामने आया है। नेपाल से आये मृतक महिला के परिवार ने रविवार को शव की शिनाख्त कर लिया है। मृत महिला का नाम बबीता राजवंशी (30) है।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, बबीता नेपाल से भारत में सब्जी का व्यापार करती थी। वह रोज नेपाल से भारत और भारत से नेपाल आती जाती थी। वह पिछले रविवार को अचानक गायब हो गई थी। घटना के दो दिन बाद खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने रहस्यमय तरीके से खोरीबाड़ी के एक केले के बागान से एक महिला का शव बरामद किया था। जांच में जुटी पुलिस ने शव की शिनाख्त कर उसके परिवार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद शनिवार को परिजन उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल पहुंचे और महिला के शव की पहचान बबीता की रूप में किया।

परिवार का आरोप है कि बबीता की हत्या की गई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि महिला की हत्या की गई है या इसके पीछे कोई और रहस्य है।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Most Popular

To Top