शिमला, 29 नवंबर (Udaipur Kiran) । राजधानी शिमला के जाखू स्थित जंगल में एक शव बरामद हुआ है। यह शव नेपाली मूल के 24 वर्षीय युवक का है। शव का पोस्टमार्टम आइजीएमसी अस्पताल में किया गया है। युवक की मौत के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 24 वर्षीय कमल बासा के रूप में हुई है। दिवाली के दिन से यह युवक व्यक्ति लापता था। इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में भी पहले दर्ज करवाई गई थी। शिमला में यह ठेकेदारी का काम करता था। अब इसका शव जाखू के जंगल से बरामद किया गया है। युवक की मौत कैसे हुई पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण सपष्ट हो पाएंगे।
वहीं इससे पहले बुधवार को भी शिमला के नारकंडा में एक व्यक्ति नेपाली मूल के व्यक्ति का शव बरामद किया गया था। इस व्यक्ति की पहचान राजू के रूप में हुई थी। एक हफ्ता पहले वह यहां काम के लिए आया था। आशंका जताई जा रही थी कि शराब के नशे के कारण इसकी मौत हुई है।
इससे पहले राजधानी शिमला में बस स्टैंड के साथ लगते लालपानी क्षेत्र में भी इसी सप्ताहपुलिस को एक शव बरामद हुआ था। शव गली सड़ी अवस्था में बरामद हुआ था। यह व्यक्ति भी दिवाली के समय से गायब था और परिवारजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मृतक की पहचान अशोक कुमार पुत्र रूलिया राम निवासी रामनगर शिमला के रूप में हुई थी।
—————
(Udaipur Kiran) / उज्जवल शर्मा
