Uttar Pradesh

जाति के आधार पर हटाए जा रहे बीएलओ व पुलिस कर्मी : अखिलेश यादव

पत्रकार वार्ता करते सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

लखनऊ, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नहीं मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि आज कुशवाहा, मौर्य, सैनी, शाक्य समाज के हमारे जिम्मेदार नेता लोग समाजवादी के साथ आए हैं, मैं उनको बधाई देना चाहता हूं। हमें उम्मीद है आने वाले समय में यह पीडीए(पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की लड़ाई को और मजबूत बनाने का काम करेंगे।

अखिलेश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पीडीए की दुश्मन है। प्रदेश में हो रहे उपचुनाव में सिपाहियों को जाति के आधार पर हटाया जाता है। उपचुनाव से पहले बीएलओ को भी हटाया गया।अंबेडकरनगर जिले से खबर सुनने में यहां तक आ रही है कि जिलाधिकारी भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बन गए हैं। क्या आईएएस एकेडमी में यही सिखाया जाता है?

सभा अध्यक्ष ने आज कानून व्यवस्था पूरी तरह से खराब है। बहराइच में हुए बीते दिनों दंगा को लेकर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में दंगा कराने का काम अगर किसी ने किया तो भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने। उन्होंने कहा कि जब एक पत्रकार ने बहराइच की सच्चाई दिखाई तो उसकी पिटाई कर दी।

उपचुनाव को लेकर अखिलेश यादव का एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि आईएनडीआईए (इंडिया) गठबंधन उप चुनाव लड़ेगा। हमारी बातचीत हो रही है, हम लोग फैसला कर लेंगे।

अखिलेश ने कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि बेटियों के साथ अन्याय हो रहा है। कानून व्यवस्था जीरो हो गई है। बताइए पुलिस के साथ ही घटना हुई जा रही है। कानपुर में महिला सिपाही के साथ घटना हो का रही है। कानपुर में पुलिस द्वारा 25 लाख का सोना हड़प लिया जा रहा है। एक पूर्व डीजीपी लगातार कह रहे हैं कि यूपी पुलिस काफी दबाव में काम कर रही है। अगर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ये बात कह रहे हैं तो उनसे बेहतर कौन जानता होगा। भाजपाइयों ने पुलिस पर भी हथकड़ियां लगा दी हैं।

जो अनकंस्टीट्यूशनल है, जो नियम के विरुद्ध है, जहां हत्या हुई है, वह जांच का विषय बनता है। बताओ बिजनौर में पुलिस ने 18 साल के लड़के को मार मार के जान ले ली। पूरे उत्तर प्रदेश को इन्होंने कस्टोडियल डेथ में नंबर एक बना दिया है।

एक सवाल का जवाब देते हुए अखिलेश ने कहा कि अगर वह कह रहे हैं बंटो नहीं तो पीडीए परिवार भी तो नहीं बंटेगा। वह नारा आपके लिए लगा रहे हैं कि इसलिए पीडीए परिवार के लोग बंटना मत।

—————

(Udaipur Kiran) / मोहित वर्मा

Most Popular

To Top