
लखनऊ, 28 मई (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी.एल. संतोष गुरूवार को लखनऊ आ रहे हैं। वह जीपीओ पार्क में लगी लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और अहिल्याबाई होलकर अभियान के प्रदेश संयोजक संजय राय उपस्थित रहेंगे। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी.एल.संतोष आशियाना स्थित डा. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्याल के आम्बेडकर सभागार में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करेंगे। संगोष्ठी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी संबोधित करेंगे। इस संगोष्ठी का आयोजन पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के अंतर्गत रखी गयी है। इस संगोष्ठी में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रहेगी।
इस अवसर पर भाजपा की पत्रिका ‘कमल ज्योति’ के लोकमाता अहिल्याबाई होलकर विशेषांक का लोकार्पण भी बी.एल.संतोष और मुख्यमंंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों होगा।
(Udaipur Kiran) / बृजनंदन
