Chhattisgarh

भाजयुमो ने शहर में बढ़ते डेंगू प्रभाव को लेकर नगर निगम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

भाजयुमो ज्ञापन सौंपते हुए

रायगढ़, 18 जुलाई (Udaipur Kiran) । रायगढ़ शहर में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा हैं जो शहरवासियों के लिए अत्यंत चिंताजनक व दयनीय हैं। जल्द से जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो शहर में बड़ी जनहानि हो सकती हैं। भाजयुमाे ने गुरुवार काे शहर में बढ़ते प्रभाव काे लेकर नगर निगम उपायुक्त काे ज्ञापन साैपा है।

भाजयुमाे ने कहा कि वार्ड नंबर 12 एवं 17 से ही डेंगू अपने विकराल रूप से शहर में फैलता है और यह दोनों वार्ड ही डेंगू के केंद्र बने हुए हैं। इसका प्रमुख कारण है इन दोनो वार्डो की नालियां ढकी हुई है, जिसे वहां पानी रुका हुआ रहता है। एक लंबे अंतराल से शहर में नालियों की सफाई ना होना डेंगू का प्रमुख कारण है पिछले वर्षों में इन्हीं दोनों वार्डोंं में जनहानियां हुई है एवं प्रतिवर्ष शहर इन्ही वार्डों से अत्यधिक प्रभावित होता है। शहर में स्थिति यह भी रहती है कि डेंगू मरीजों को अस्पतालों में जगह और सुविधाएं नहीं मिल पाती, पिछले कुछ वर्षों से नगर निगम प्रशासन और शहर सरकार दोनों ही अपनी जिम्मेदारियां से वंचित रहते हैं। ऐसे में शहर में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जाती है, इसलिए नगर निगम प्रशासन से निवेदन है कि 10 दिन के भीतर शहरवासियों के हित हेतु ठोस कदम उठाया जाए, अन्यथा भारतीय जनता युवा मोर्चा आंदोलन हेतु बाध्य होगी और इसकी पूर्ण जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन रायगढ़ की होगी।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) / रघवीर प्रधान / चन्द्र नारायण शुक्ल

Most Popular

To Top