Uttar Pradesh

हरियाणा में भाजपा की जीत से खत्म हुआ कांग्रेस का झूठा नेरेटिव : प्रकाश पाल

हरियाणा जीत पर जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता
हरियाणा जीत के जश्न में मिष्ठान वितरण करते भाजपा कानपुर बुन्देलखण्ड के अध्यक्ष प्रकाश पाल

कानपुर, 08 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । लोकसभा आम चुनाव में कांग्रेस ने देश भर में एक झूठा नेरेटिव फैलाया कि संविधान खतरे में है। इससे जनता भ्रमित हो गई और कांग्रेस को कुछ सफलता मिल गई, लेकिन अब हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की जीत से कांग्रेस का यह भी झूठा नेरेटिव खत्म हो गया। यह बात मंगलवार को हरियाणा में भाजपा की जीत पर भाजपा कानपुर बुन्देलखण्ड के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कही।

हरियाणा चुनाव के रुझानों में जैसे ही भारतीय जनता पार्टी ने बढ़त बनाई तो पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचने लगे। चुनाव परिणाम में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने पर कानपुर बुन्देलखण्ड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल की अगुवाई में पदाधिकारियों ने 51 किलो लड्डू लोगों के बीच बांटकर जीत का जश्न मनाया गया। इसके साथ ही कार्यालय के बाहर पटाखे दाग जीत का इजहार किया गया।

प्रकाश पाल ने कहा कि हरियाणा की जनता ने एक बार फिर भाजपा पर भरोसा किया और पार्टी की शानदार जीत हुई। वहीं जम्मू कश्मीर के चुनाव को लेकर कहा कि वहां भी पार्टी का प्रदर्शन बेहतर रहा।

जिलाध्यक्ष उत्तर दीपू पाण्डेय ने कहा कि तीसरी बार हरियाणा में पुनः भाजपा की सरकार बनना ये दर्शाता है कि इस देश को बहुत दिन तक भ्रमित नहीं किया जा सकता।

इस दौरान क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, दिनेश राय, अनिल दीक्षित, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, आनंद मिश्रा, रंजीता पाठक, पूनम कपूर, प्रमोद त्रिपाठी, जन्मेजय सिंह, अनुपम मिश्रा, जगदीश तिवारी, आशा पाल, प्रमोद विश्वकर्मा आदि मौजूद रहें।

अब महाराष्ट्र और झारखण्ड की बारी

तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में विजयी हो गई और कानपुर में जीत का जश्न भाजपाइयों ने मनाया। इसमें सुर्खियों में रहने वाली कानपुर महापौर प्रमिला पांडेय ने भी हरियाणा चुनाव की जीत पर नगर निगम मुख्यालय में पार्षदों संग जमकर जश्न मनाया। इस दौरान महापौर ने ढोल नगाड़ों की थाप पर डांस किया, साथ ही जमकर पटाखे छुड़ाए। इसके अलावा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।

महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा कि हरियाणा में भी बुलडोजर चल गया है। अब महाराष्ट्र और झारखंड की बारी है। उन्होंने जीत पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी ने वो दिन देखे हैं जब सिर्फ दो सीटें मिलती थी। पर अब जनता ने साथ दिया है आगे भी बीजेपी का परचम लहरेगा।

—————

(Udaipur Kiran) / अजय सिंह

Most Popular

To Top