HEADLINES

बसवराज रायरेड्डी के बयान पर भाजपा का कटाक्ष, भ्रष्टाचार और लूट का एटीएम बना कर्नाटक

भाजपा  मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते प्रवक्ता प्रत्युष कंठ

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (Udaipur Kiran) । कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के आर्थिक सलाहकार बसवराज रायरेड्डी के बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि राज्य भ्रष्टाचार और लूट का एटीएम बन गया है।

शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रवक्ता प्रत्यूष कंठ ने कहा कि कर्नाटक में अब तक हम कहते थे कि राज्य भ्रष्टाचार का अड्डा है। अब सत्ता पक्ष के लोगों ने साबित कर दिया है कि कर्नाटक वाकई भारत का सबसे भ्रष्ट राज्य बन गया है।

येलबुर्गा के विधायक और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के आर्थिक सलाहकार बसवराज रायरेड्डी ने कहा कि कर्नाटक भ्रष्टाचार में नंबर वन है।

यहां तक कि कर्नाटक के राजस्व मंत्री ने भी माना कि उनके विभाग में बहुत भ्रष्टाचार है। राज्य चलाने वाले लोग खुद राज्य में भ्रष्टाचार को स्वीकार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने साफ कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो राज्य भ्रष्टाचार और लूट का एटीएम बन जाएगा।

देखिए, उनके शब्द कितने भविष्यसूचक थे। कर्नाटक वाकई भ्रष्टाचार में नंबर वन बन गया है। चोरी को संस्थागत रूप दे दिया गया है।

जबकि मोदी सरकार विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है, कर्नाटक में इसके विपरीत स्थिति देखिए, जहां भ्रष्टाचार केंद्र में है।

यह भ्रष्ट सरकार लंबे समय तक नहीं चलने वाली है। राहुल गांधी की परियोजना दिन की रोशनी नहीं देख पाएगी, क्योंकि वह यह समझने में विफल रहे हैं कि भारत में राजनीति पीएम मोदी के नेतृत्व में बदल गई है।

सत्ता के दलालों का युग खत्म हो गया है, वे मोदी सरकार के तहत गायब हो गए हैं।

उल्लेखनीय है कि सिद्धारमैया के आर्थिक सलाहकार बसवराज रायरेड्डी ने तर्क दिया कि राज्य के अन्य हिस्सों की तुलना में कल्याण कर्नाटक क्षेत्र में भ्रष्टाचार अधिक व्याप्त है। बैठक के दौरान उन्होंने पूछा कि जब बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो तो क्षेत्रीय असंतुलन को कैसे दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अधिकारी निर्वाचित प्रतिनिधियों की तरह ही व्यवहार करते हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के बारे में उनके विचार मुख्यमंत्री चाहे जो भी कहें, नहीं बदलेंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / विजयालक्ष्मी

Most Popular

To Top