West Bengal

मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग में भाजपा का रैली

मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग में भाजपा का रैली

सिलीगुड़ी, 23 अप्रैल (Udaipur Kiran) । भाजपा ने एसएससी भर्ती मामले में भ्रष्टाचार, मुर्शिदाबाद में हिंदुओं पर हमले के विरोध में और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग में खोरीबाड़ी में एक रैली निकाली। खोरीबाड़ी बुरागंज मंडल कमेटी की ओर से बुधवार को फांसीदेवा विधायक दुर्गा मुर्मू के नेतृत्व में यह रैली निकाली गई।

खोरीबाड़ी स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय से शुरू हुई रैली विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए बाजार पहुंचकर समाप्त हुई। रैली के बाद पत्रकारों से बात करते हुए विधायक दुर्गा मुर्मू ने कहा, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की देखरेख में बंगाल में भ्रष्टाचार और अनैतिक काम चरम पर हैं। मुर्शिदाबाद जिसका एक उदाहरण है। जहां किस तरह हिंदुओं पर हमले हुए। जिस वजह से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तत्काल इस्तीफे की मांग में यह रैली निकाली गई। वहीं, उन्होंने कश्मीर के पहलगाम में हुई घटना की भी कड़े शब्दों में निंदा किया।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Most Popular

To Top