HimachalPradesh

पाकिस्तानियों की वापसी पर सुक्खू सरकार की उदासीनता के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन कल

शिमला, 4 मई (Udaipur Kiran) । पहलगाम में पर्यटकों की निर्मम हत्या के बाद केन्द्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े डिप्लोमैटिक कदम उठाए हैं। इसी के तहत केन्द्र सरकार ने भारत में रह रहे अधिकृत या अनाधिकृत पाकिस्तानी नागरिकों को तत्काल वापस भेजने का निर्णय लिया है। प्रदेश भाजपा ने ऐसे पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने के मामले में हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस

सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसे लेकर प्रदेश भाजपा ने 5 मई काे राज्यव्यापी प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।

रविवार को भाजपा प्रदेश महामंत्री व कार्यक्रम संयोजक त्रिलोक कपूर ने बताया कि जहां देश के विभिन्न राज्यों में पाकिस्तानी

नागरिकों को वापस भेजने का कार्य तेजी से हो रहा है, लेकिन हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार इस मुद्दे पर पूरी तरह से उदासीन बनी हुई है। उन्हाेंने आराेप लगाया कि राज्य में रह रहे पाकिस्तान के नागरिकों की पहचान कर उन्हें वापस भेजने को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। इसी कारण भाजपा ने राष्ट्रहित में 5 मई को प्रदेशभर के सभी जिलों में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।

त्रिलोक कपूर ने बताया ज़िला शिमला में हाेने वाले प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल शामिल हाेंगे। इसी प्रकार ज़िला मंडी में प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, ज़िला सिरमौर में सांसद सुरेश कश्यप, ऊना में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, हमीरपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सुंदरनगर सांसद इंदु गोस्वामी, सोलन में सांसद डॉ सिकंदर कुमार, महासू में मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, चंबा में सांसद डॉ राजीव भारद्वाज, कुल्लू में पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, कांगड़ा में महामंत्री त्रिलोक कपूर, बिलासपुर में विधायक्ष त्रिलोक जमवाल, नूरपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, देहरा ने पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर, पालमपुर में विधायक्ष एवं प्रवक्ता रणधीर शर्मा, लाहौल स्पीति में विधायक विनोद चौहान और किन्नौर में विधायक एवं प्रवक्ता बलबीर वर्मा मुख्यवक्ता रहेंगे।

—————

(Udaipur Kiran) शुक्ला

Most Popular

To Top