Maharashtra

भाजपा के सदस्यता पंजीकरण अभियान को अल्पसंख्यक समुदाय का समर्थन : जमाल सिद्दीकी

फोटो: जमाल सिद्दीकी

मुंबई, 30 जनवरी (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने मुंबई में कहा कि भाजपा के सदस्यता पंजीकरण अभियान को अल्पसंख्यक समाज को जोरदार समर्थन मिल रही है। इसका कारण अल्पसंख्यक समाज को मोदी सरकार, प्रदेश में एनडीए सरकार और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भरोसा है।

जमाल सिद्दीकी मुंबई में भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। जमाल सिद्दीकी ने कहा कि हम सभी अल्पसंख्यक समुदायों से बातचीत कर रहे हैं और इन समुदायों के नागरिकों को भाजपा का सदस्य बना रहे हैं। हम उन्हें यह समझाने का प्रयास कर रहे हैं कि यदि वे भाजपा सदस्यता पंजीकरण के माध्यम से भाजपा में शामिल होते हैं, तो वे अपने समुदाय की समग्र प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर सकेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत के लिए एक लाख कार्यकर्ताओं की फौज तैयार करने का लक्ष्य रखा है और इस फौज में अल्पसंख्यक भी शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि सदस्यता पंजीकरण अभियान के दौरान उत्तर प्रदेश में 6 लाख, मध्य प्रदेश में 3 लाख तथा अरुणाचल, मेघालय, असम, त्रिपुरा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में 70 हजार सदस्य पंजीकृत हुए। प्रदेश के दौरे के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय से इद्रीस मुल्तानी जैसे कार्यकर्ताओं ने 1000 से अधिक सदस्यों का पंजीकरण कर कीर्तिमान स्थापित किया । सदस्यता अभियान के दौरान देश भर में 44 लाख मुस्लिम भाजपा के सदस्य बने। अल्पसंख्यक मोर्चा मुंबई के अध्यक्ष वसीम खान ने बताया कि 5 से 30 जनवरी के बीच राज्य में 1 लाख मुस्लिम सदस्य जोड़े गए।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा मुंबई अध्यक्ष वसीम खान, सूफी संवाद महाअभियान के राष्ट्रीय सह प्रभारी आबिद अली चौधरी, सिकंदर शेख, मुनव्वर शेख, अकील अहमद शेख, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश चौहान आदि उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) यादव

Most Popular

To Top