HimachalPradesh

सोमवार से बूथ स्तर पर चलेगा भाजपा का सदस्य्ता अभियान : कपूर

बैठक में मौजूद भाजपा नेता।

धर्मशाला, 13 अक्टूबर (Udaipur Kiran) ।भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला कांगड़ा की सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर रविवार को धर्मशाला में बैठक हुई। जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर विशेष रूप से उपस्तिथ रहे। बैठक को संबोधित करते हुए त्रिलोक कपूर ने कहा कि पूरे भारत में 14 अक्टूबर से बूथ स्तर पर भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा।

उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा के भी चारों विधानसभा क्षेत्रों में हर बूथ पर भाजपा सक्रिय सदस्यों की सदस्यता करेगी जिसके लिए मंडल स्तर पर पांच सदस्यों की छोटी टोली का गठन किया गया है। ताकि इस अभियान को और तेजी से बढाया जा सके। कपूर ने कहा कि सक्रिय सदस्य बनने का पात्र अभ्यर्थी वही होगा जिसने पार्टी द्वारा दिए लक्ष्य के तहत सदस्यों को जोडा़ होगा। त्रिलोक कपूर ने कहा कि भाजपा जिला कांगड़ा में रिकार्ड सदस्यों को पार्टी से जोड़ा जाएगा और पुन: भाजपा पूरे विश्व में सबसे बड़ी पार्टी बनकर एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।

इस बैठक में सदस्यता अभियान प्रभारी सुमीत शर्मा, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पवन काजल पूर्व मंत्री सरवीण चौधरी, पूर्व विधायक अरूण मेहरा व जिला महामंत्री दविंदर कोहली व राकेश चौहान व चारों मंडल अध्यक्ष व जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

(Udaipur Kiran) / सतिंदर धलारिया

Most Popular

To Top