Bihar

भाजपा की बुथ सशक्तिकरण अभियान टोली की हुई बैठक

भाजपाई

कटिहार, 20 मई (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल के आवास पर मंगलवार को बुथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा का फोकस अब बूथ को मजबूत करने पर है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 01 जून से 10 जून तक बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया जाएगा। इसमें हर मंडल से 25 प्रमुख कार्यकर्ताओं का नाम तय कर हर बूथ पर पांच-पांच प्रमुख कार्यकर्ताओं को लगाया जाएगा। हर मंडल में एक संयोजक और सोशल मीडिया और आईटी सेल का प्रमुख बनाया जाएगा जो हर कार्यक्रम का मॉनिटरिंग करेंगे। जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी को बूथ सशक्तिकरण अभियान का जिला संयोजक और शंभू नाथ चौधरी को सहसंयोजक बनाया गया।

बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, गोविंद अधिकारी, सौरभ कुमार मालाकार, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा, पप्पू भगत, आलोक मंडल, कमलेश भगत, प्रियंका सिंह, मिहिर मुखर्जी और आईसीएल संयोजक रितेश सिन्हा शामिल हुए।

—————

(Udaipur Kiran) / विनोद सिंह

Most Popular

To Top