Chhattisgarh

कोरबा नगर निगम में भाजपा की आंतरिक लड़ाई, नूतन सिंह ठाकुर की जीत ने बढ़ाई संगठन की चुनौती

हितानंद और नूतन

कोरबा, 08 मार्च (Udaipur Kiran) । कोरबा नगर निगम में सभापति का चुनाव संपन्न हो गया है, लेकिन इस चुनाव ने भाजपा संगठन में जिला से लेकर राजधानी तक खलबली मचा दी है। पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार हितानंद अग्रवाल को भाजपा के ही पार्षद नूतन सिंह ठाकुर ने शिकस्त दी है। नूतन सिंह ठाकुर 33 वोट हासिल कर सभापति चुन लिए गए हैं।

इस चुनाव में भाजपा के 45 पार्षदों का बड़ा बहुमत होने के बाद भी अधिकृत उम्मीदवार हार गए। यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि संगठन का अगला कदम क्या होगा? क्या नूतन सिंह ठाकुर पर कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी या फिर उन्हें पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार घोषित कर दिया जाएगा?

इस घटनाक्रम के लिए पर्यवेक्षक से लेकर जिला संगठन पर कोई जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी या कुछ और हो सकता है। नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी से पार्षद चुनाव की टिकट मिली थी और अच्छे वोटो से जीत हासिल किए। सभापति के लिए भी उन्होंने भाजपा पार्षद के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया और पार्षदों ने उन पर अपना भरोसा जताया।

दूसरी तरफ पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि पार्टी संगठन की ओर से उन्हें अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया गया था और संगठन के निर्देश पर ही उन्होंने अपना नामांकन सभापति के लिए जमा किया। अब जो भी निर्णय लेना है, वह संगठन को लेना है।

(Udaipur Kiran) /हरीश तिवारी

—————

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

Most Popular

To Top